कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। नगर मे मंगलवार को सकल दिगंबर जैन समाज ने दशलक्षण पर्व के अंतिम दिवस अनंत चतुर्दशी का श्रीजी सँग जलयात्रा जुलुस निकाला वहीं पर्युषण पर्व का समापन बुधवार को उत्तम क्षमायाचना पर्व मनाकर किया जाएगा।समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार दशलक्षन पर्व के अंतिम दिवस पर मंगलवार दोपहर को सरावगी गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर से प्रारम्भ होकर आदिप्रभु विराजित पालकी सहित जलयात्रा जुलस नगर के राजेन्द्र चौक, सदर बाजार, मोती बाजार, रामद्वारा, चित्तौड़ी गेट पुलिस चौकी, पीपल चौक, सदर बाजार, राजेंद्र चौक से पुनः सरावगी गली स्थित जिनालय मे जाकर धर्मसभा मे परिवर्तत हो गया,जहाँ पर सामूहिक कलशभिषेक शांतिधारा पूजन आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमे प्रथम शांति धारा शशि सुधीर राजेश जैन, द्वितीय शांति धारा हरमेश विशाल संघवी परिवार लाभार्थी रहे। समाज के उपाध्यक्ष प्रेम चंद पाटोदी ने बताया कि बुधवार को पर्युषण पर्व के समापन पर आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शान्तिनाथ जिनालय मे उत्तम क्षमा याचना पर्व मनाकर शन्तिधारा कलशभिषेक कार्यक्रम होंगे इस अवसर पर तप आराधना करने वाले तपस्वीयो का बहुमान कर वरघोड़ा भी निकाला जाएगा वहीं आज श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिधारा विनीत जैन, बाबूलाल अशोक मनीष गदिया, अरुण वैभव सेठी, हरमेश विशाल संघवी तथा शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आज की शांतिधारा विनीत जैन वंडर सीमेंट,राजेश शशि जैन, राजू मानस जैन,संजय रिचा जैन,अभीदीप सिंघवी, प्रेम मोदी, ऋषभ निरंजन जेपी पटवारी, जीतेन्द्र अजमेरा न्यूवको, प्रदीप जैन, दिलिप भास्कर पटवारी, डॉ.विश्वास जैन, राकेश संगालिया, कंवरलाल पारसमल अजमेरा, चेतन संदीप जैन परिवार द्वारा कि गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला फ़ुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति आंजना एवं पालिकाध्यक्ष शारदा के मुख्य आतिथ्य में रामद्वारा गणेश जी पांडाल में हुआ भगवान गजानन्द जी की आरती का आयोजन विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन, सांसद एवं विधायक ने 138 लाभार्थियों को बांटी आवश्यक सामग्री