कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। निंबाहेड़ा नगर में यहां अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में गणेशोत्सव के दसवें दिन यहां माल गोदाम रोड पर नेहरू पार्क के सामने रामद्वारा गणेश पांडाल में सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा एवम् जिला फ़ुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरण आंजना तथा कोषाध्यक्ष व पार्षद मनोज पारख के मुख्य आतिथ्य में एवं पार्षद रोमी पोरवाल, पूर्व पार्षद माणक लाल साहू, पारस आंजना, देवीलाल आंजना एवं जसपाल आंजना के विशिष्ट आतिथ्य में भगवान श्री गजानन्द जी की आरती का आयोजन हुआ। अतिथियों ने विधिवत भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना व आरती कर क्षेत्र में सुखदृसमृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। प्रारम्भ में अतिथियों के रामद्वारा गणेश पांडाल में पहुंचने पर श्री रामद्वारा गणेश उत्सव सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं ओपर्णा ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर श्री रामद्वारा गणेश उत्सव सेवा समिति के मुकेश माली, विनोद वाथरा सोहन माली, देवेंद्र वाथरा, विजय वाथरा, सुरेश तेली, पूरण कुमावत, जगदीश भांबी, विभोर भांभी, सोहन सालवी, दिलीप चुगवानी, मनोहर माली, मुकेश तेली, सतीश बाबेल, योगेश शर्मा ललित गेरोटिया, बंटी, पवन, प्रकाश वाथरा, यश वाथरा, प्रकाश माली, तनिष्क माली इत्यादि उपस्थित थे आरती के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीगण तथा भक्तजन मौजूद रहे। आरती समाप्ति के ततपश्चात उपस्थित समस्त भक्तजनों एवम् गणमान्यजनों को आयोजन समिति द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री कोठारी का किया स्वागत पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस पर दिगम्बर समाज ने श्री जी के साथ निकाला जलयात्रा जुलुस’