24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर अबूधाबी से आए एक पैसेंजर के रेक्टम या मलद्वार से करीब एक किलो वजन के गोल्ड के 3 टुकड़े निकाले गए। इनकी बाजार में वर्तमान में कीमत 90 लाख से ज्यादा। डॉक्टसों की टीम ने दो दिन में अलग-अलग ऑपरेशन कर इस सोने को निकाला। बताया गया कि बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को गोल्ड स्मगलिंग कका क्लू मिला था। अबूधाबी से आई फ्लाइट के पैसेंजर की जांच कर रहे थे कि उनको ब्यावर के महेंद्र खान पर शक हो गया। एक्स-रे स्कैन में उसकी बॉडी में गोल्ड के कैप्सूल होने का पता चल गया। युवक को तुरंत वहां से जयपुरिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। गोल्ड रिकवरी के ऑपरेशन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि अभी सोने की कीमतें आसमान छू रही है और इसकी वजह से बाहर के देशों से स्मगलिंग भी जोरों पर है। कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि एतिहाद एयरवेज की उड़ान संख्या म्ल् 366 के पैसेंजर को संदिग्ध पाया यगा। पूछताछ में वो कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया। कोर्ट की परमिशन से उसका एक्स-रे कराया गया तो गोल्ड की जानकारी मिली। इसके बाद डाक्टरों ने अलग-अलग ऑपरेशन किए व रेक्टम से प्लास्टिक में लिपटे हुए तीन कैप्सूल बरामद किए हैं। 1121 ग्राम 99.5 प्रतिशत शुद्धता का सोना मिला जिसक कुल कीमत 90 लाख 12 हजार 840 रुपए है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। जयपुर एयरपोर्ट पर ऐसे वाकये होते ही रहते हैं। इससे पहले दो पैसेंजर से 2 किलो सोना बरामद किया गया था। वे भी रेक्टम में सोना लाए थे। आजकल केमिकल के जरिए सोने को व्हाइट या पिंक कर दिया जाता है। ताकि एयरपोर्ट पर सामान खुलवाकर कोई अधिकारी चेकिंग करे तो उसकी समझ में नहीं आए कि ये क्या चीज है। गोल्ड को लिक्विड पेस्ट में बदल देते हैं। गोल्ड एक जेल की तरह बन जाता है, जिसे किसी भी आइटम में आसानी से भरा जा सकता है। अगर कोई महिला यात्री नेल पॉलिश की डिब्बी में भी भरकर ला सकती है।
अबूधाबी से आए पैसेंजर के मलद्वार से ऑपरेशन कर निकला 90 लाख का सोना, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा

Advertisements
