Site icon 24 News Update

साढ़े तीन किलो सोना पेस्ट बनाकर प्राइवेट पार्ट के पास लगा कर लाया, शारजाह से जयपुर पहुंचा, पकड़ा गया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। शारजाह से अंडर गारमेंट में साढ़े तीन किलो गोल्ड छुपाकर जयपुर एयरपोर्ट पर युवक पहुंच गया लेकिन वहां पर पकडा गया। गोल्ड की कीमत 2 करोड़ है। यह युवक इससे पहले भी कई बार यूएई से सोना ला चुका है। कस्टम के अधिकरियों ने बताया कि सुबह पांच बजे जयपुर में शारजाह से आने वाली फ्लाइट में गोल्ड तस्करी की सूचना थी।यात्री फ्लाइट से उतरा और उसको पकड़ लिया गया। जब सामान देखा तो उसमें गोल्ड नहीं मिला। कपड़ों की जांच की तो पता चला कि अंडर गारमेंट में साढ़े तीन किलो गोल्ड छिपा कर रखा था। तस्कर ने गोल्ड का पेस्ट बनाकर प्राइवेट पार्ट के पास रखा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि तस्कर शेखावाटी का रहने वाला है और एयरपोर्ट के बाहर ही उसे सप्लाई करना था। आरोपी गोल्ड तस्कर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। तस्कर ने बताया कि वह खाड़ी देशों से राजस्थान में गोल्ड तस्करी करता रहता है। कई बार सोना ला चुका है मगर पकडा नहीं गया तो उसको इतना बड़ा असाइनमेंट दिया गया। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर हर दो तीन महीने में ऐसे मामले आते रहते है।। अवैध तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर मुनियाद अली को गिरफ्तार किया गया व उसको राष्ट्रीय जांच एजेंसी यूएई से भारत लेकर आई। मुनियाद का नेटवर्क का यह गुर्गा था। गोल्ड को लिक्विड पेस्ट में बदलने के बाद गोल्ड जेल की तरह बना दिया गया। अगर कोई महिला यात्री है, तो वह नेल पॉलिश की बोतल में भी भरकर ला सकती है।

Exit mobile version