24 न्यूज अपडेट रायपुर। मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को जगदलपुर हिरासत में लिया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। इकसे बाद उनसे पूछताछ भी की गई थी। उन पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। शनिवार को साहिल खान को मुंबई साइबर सेल ने जगदलपुर से गिरफ्तार किया। उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वे सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टियों का आयोजन करते थे। साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। मुंबई साइबर सेल कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लॉयन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.