24 न्यूज अपडेट नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी दिल्ली को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाना तय किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में अभी आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है। आतिशी के नाम का ऐलान शीध्र ही कर दिया जाएगा। शाम को 4ः30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल विनय सक्सेना को इस्तीफा देने जा रहे हैं इसी हफ्ते नए सीएम व कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी किया जाएगा। इसके साथ ही 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। उसके बाद 15 सितंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि ’अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’ आतिशी को सीएम पद देने की वजह यह है कि वह केजरीवाल और सिसोदिया के जेल में रहते हुए पार्टी का मजबूती से स्टैंड रख रही थी। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए भी केजरीवाल ने आतिशी के नाम की सिफारिश की थी तब से अटकलें तेज हो गई थी कि केजरीवाल उनको आगे बढ़ा सकते हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं। उसके बाद से ही पार्टी को विस्तार में अहम भूमिका निभाती रही हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- चेहरा बदल सकते हैं, चरित्र नहींइधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप के नेता पार्टी का कायाकल्प करने की कोशिश कर रहे हैं। वे भूल जाते हैं कि वे पार्टी का चेहरा बदल सकते हैं, लेकिन चरित्र नहीं। वे अपने चरित्र पर लगे भ्रष्टाचार के काले दागों को नहीं धो सकते। दिल्ली की जनता के लिए चुनाव में एकमात्र मुद्दा अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार होगा।आतिशी के बारे मेंआतिशी का जन्म- 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ। उनके पति का नाम प्रवीण सिंह है। उन्होंने इतिहास में मास्टर्स ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कीं 2013 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। मैनिफेस्टो ड्राफ्टिंग कमेटी की की मेंबर रहीं। 2015 में खंडवा में जल सत्याग्रह में हिस्सा लिया। 2015अ से 2018 तक तक पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की एडवाइजर रही। सिसोदिया की एडवाइजर रह। 2020 कालका जी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद गोवा में यूनिट इंचार्ज रहीं। 2023 में मनीश सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री बनीं। अभी महिला-बाल विकास, शिक्षा, बिजली, कला-संस्कृति, पर्यटन का जिम्मा संभाल रही है। भाजपा नेता बांसुरी और मनोज तिवारी ने दी बधाई आतिशी को सीएम बनाए जाने पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने बधाई दी, लेकिन उन्होंने कहा कि सीएम बदलने से कुछ बदलने वाला नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी को बधाई हो, हम भी चुनाव के लिए तैयार हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मरीज द्वारा अशिष्ट व्यवहार करने से 2 घंटे चिकित्सा सेवाएं रही बंद जलदाय विभाग के एक्सीईएन के घर से मिले 55 लाख, कल ढाई लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया था