24 News Update उदयपुर l अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष सुमन गौड़ पाण्डे एवं मनीष परमार सदस्य का उपरना पहनाकर एवं एक पुस्तक ग्राहक एवं राजा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पंचायत संगठन ग्राहकों के हितों के लिए एवं जागरण का काम करता है जिससे शोषण मुक्त समाज का निर्माण हो सके l आयोग के अध्यक्ष सुमन गौड़ पाण्डे ने ग्राहक पंचायत संगठन का कार्य काफी व्यापक बताते हुए कहा कि इस संगठन के कार्यों से समाज में जागृति लाने के प्रयासो की सराहना की l आयोग के सदस्य मनीष परमार ने कहा कि आज के समय में स्वयं को सावधान होकर कोई भी सामग्री खरीदनी चाहिए जिससे आर्थिक नुकसान के साथ साथ समय एवं धन की हानि नही उठानी पड़ेगी l इस कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, हरिशंकर तिवारी, फतेहलाल पारिक,नरोत्तम गौड़ आदि उपस्थित थे l यह जानकारी पंचायत के जिला सचिव नारायण पंचोली ने दी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित जनसुनवाई में डेढ़ साल पुराना मामला डेढ़ दिन में सुलझा, ज्ञानप्रकाश सोनी ने जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना