24 News Update उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के शोभागपुरा में एक घर में युवक द्वारा टीवीएस मोटरसाइकिल लेकर घुसने, तोड़फोड़ करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर 79 वर्षीय महिला ने सुखेर थाने में लिखित रिपोर्ट दी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुखेर थाने में प्रकरण संख्या 387/2026 दर्ज किया गया है। रिपोर्ट श्रीमती कमल मेहरा पत्नी डॉ. एसके मेहरा, उम्र 79 वर्ष, निवासी शोभागपुरा पंचायत ऑफिस के पास, आंगनवाड़ी के सामने, उदयपुर की ओर से दी गई है।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक युवक टीवीएस मोटरसाइकिल लेकर घर के अंदर आ गया और वहां तोड़फोड़ करते हुए घर की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। शिकायत के अनुसार घर के बाहर खड़ी कार के भी सभी कांच क्षतिग्रस्त कर दिए गए। साथ ही बिजली कनेक्शन काटने का भी आरोप लगाया गया है। गेट खोलकर देखने पर पत्थर फेंकने और धमकी देने का आरोपशिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने गेट खोलकर बाहर देखने का प्रयास किया तो युवक ने उनकी ओर पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रिपोर्ट में कमलेश पिता हगामी, जाति तेली, उम्र 28 वर्ष, निवासी मॉर्डन कॉम्प्लेक्स, भुवाणा, थाना सुखेर, जिला उदयपुर को आरोपी बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में प्रकरण में धारा 333, 308(2) एवं 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज होना बताया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ घटनास्थल, क्षतिग्रस्त वाहन एवं घर के सामान तथा उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि करेगी। आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निकाय चुनाव में दिखा जोश, 3 बजे तक कई निकायों में 80 फीसदी पार; सिकरी 86.25% के साथ सबसे आगे डराकर जबरन साथ ले जाने और इच्छा के विरुद्ध गलत काम करने का आरोप