Site icon 24 News Update

टीडी बस स्टैण्ड के पास सड़क हादसा, युवक की मौत, एक घायल

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले के टीडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित बस स्टैण्ड के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बारापाल वाड़ी फला निवासी नाथु मीणा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई गौतमलाल मीणा अपने साथी हेमराज के साथ वाहन से जा रहा था। इसी दौरान टीडी बस स्टैण्ड के पास पीछे से आई एक मोटरसाइकिल ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे में गौतमलाल मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि हेमराज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में मोटरसाइकिल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मामले की जांच अधिकारी बद्रीलाल के निर्देशन में की जा रही है।

Exit mobile version