Advertisements
24 News Update उदयपुर। उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को गुप्तेश्वर रोड पर एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
मामले में हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार की रिपोर्ट पर सुनील मीणा (25) पुत्र ब्रदीलाल मीणा निवासी नला चनावदा, थाना परसाद जिला सलूम्बर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शंटिंग सेंटिंग कार्य से जुड़ा बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल बिनेश कुमार को सौंपी गई है।

