Advertisements
24 News Update उदयपुर। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल रात करीब 10:15 बजे 200 फीट भैरवगढ़ रोड पर एक व्यक्ति हाथ में नंगा चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।
मामले में हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह (नं. 511) की रिपोर्ट पर फिरोज खान सोनी (42) पुत्र बाबू खान निवासी किशनपोल, रजा नगर, गवर्नमेंट प्रेस कॉलोनी, सूरजपोल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच नारायण सिंह को सौंपी गई है।

