Site icon 24 News Update

गुलाब बाग पार्किंग में चाकू लहराकर डरा रहा था बदमाश, घेराबंदी कर दबोचा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलाब बाग के मुख्य द्वार के पास शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक सरेआम अवैध चाकू लहराते हुए राहगीरों को डराने-धमकाने लगा। सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक संभावित वारदात टल गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:35 बजे की है। गुलाब बाग मेन गेट के पास पार्किंग क्षेत्र में युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था और धमकियां दे रहा था। इससे वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) चतर सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को काबू में कर उसके कब्जे से अवैध चाकू जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शराफत अली (32 वर्ष) पिता लियाकत अली के रूप में हुई है, जो किशनपोल क्षेत्र की गौसिया कॉलोनी (गली नंबर 5) का निवासी है। थानाधिकारी रतनसिंह चौहान के निर्देशन में मामले की जांच की हेड कांस्टेबल तखत सिंह को सौंपी गई है।

Exit mobile version