Site icon 24 News Update

सार्वजनिक स्थान पर सट्टा चलाते युवक गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा पर्ची काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को शाम करीब 4:47 बजे अम्बामाता क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध तरीके से सट्टा पर्ची काटते हुए मिला, जिससे कुछ लोगों को अनुचित लाभ और अन्य को नुकसान हो रहा था।
मामले में एएसआई अमजद खान की रिपोर्ट पर शंकर नाथ (28) पुत्र सोम नाथ निवासी बड़गांव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version