Site icon 24 News Update

सट्टा लगाते युवक को पकड़ा, ठोकर चौराहा पर कार्रवाई

Advertisements

24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ठोकर चौराहा इलाके में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की पर्चियां काटते हुए एक युवक को पकड़ा गया। मौके पर कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हीरालाल पुत्र प्रताप आम्बी (उम्र 32), निवासी भोपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़, सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की पर्चियां काटकर एक पक्ष को लाभ और दूसरे को हानि पहुंचाने की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में लिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक किशन सिंह ने किया। मौके से सट्टे से संबंधित सामग्री जब्त कर ली गई है। मामले में थानाधिकारी सुरजमल के निर्देशन में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version