Site icon 24 News Update

ठोकर चौराहा पर जुआ-सट्टा खेलते 63 वर्षीय आरोपी मिंटू सरदार गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण संख्या 258/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को शाम करीब 8:38 बजे ठोकर चौराहा क्षेत्र में संगठित रूप से लोगों के रुपए दांव पर लगाकर जुआ-सट्टा खेला जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणजीत सिंह छाबरा उर्फ मिनटू सरदार (उम्र 63 वर्ष), निवासी तिलक कॉलोनी, हाल मेहता जी की बाड़ी, सेक्टर-3 हिरणमगरी, थाना प्रतापनगर, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही, जबकि मामले की जांच उपनिरीक्षक रेणु खोईवाल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version