Site icon 24 News Update

सोशल मीडिया पर तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने के मामले में खेरवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहयोग से आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए फोटो अपलोड कर उसे वायरल कर रहा था, जिससे आमजन में भय का माहौल बन रहा था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजपाल (उम्र 20 वर्ष), निवासी बंजारिया, थाना खेरवाड़ा को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी
दिग्विजयसिंह (सहायक उपनिरीक्षक), नरेश कुमार (हेड कांस्टेबल 1228), भंवरसिंह (कांस्टेबल 821) एवं अंशुल (चालक कांस्टेबल 2306) ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version