24 News Update उदयपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के नन्हे छात्र विराज शर्मा ने वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विद्यालय एवं उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया है। मात्र 17.5 किलोग्राम वजन के विराज शर्मा ने 40 किलोग्राम डेडलिफ्ट, 25 किलोग्राम स्क्वाट एवं 10 किलोग्राम बेंच प्रेस कर अपनी असाधारण शक्ति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विराज की इस उपलब्धि के लिए उन्हें ‘भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’द्वारा उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही ‘इन्फ्लूेएंसर बुक ऑफ वर्ल्डि रिकॉर्ड’द्वारा भी उन्हें प्रमाणित किया गया है।प्रमाणपत्र के अनुसार विराज ने अपनी कम उम्र में शक्ति, संतुलन, एकाग्रता, अनुशासन, समन्वय एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्हें खेलों के प्रति प्रेरणा एवं प्रोत्साहन के लिए श्री गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब एवं चंडीगढ़ से भी सराहना प्राप्त हुई है।विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्कोक ने विराज शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके माता-पिता वैभव शर्मा एवं तृप्ति वैभव शर्मा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विराज की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।सेन्ट पॉल शाला परिवार, प्रबन्धन एवं समस्त स्टाफ ने विराज शर्मा की इस चमत्काररिक उपलब्धि पर प्रसन्नाता व्यनक्त करते हुए उनके उज्जपवल भविष्यर की शुभकामनाएँ प्रेषित की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वार्ड 4 में NOTA ने दिया ‘सोटा’, 65 वोटों ने बदल दी हार-जीत की पूरी कहानी, कांग्रेस की जीत सिर्फ 48 वोट से BJP प्रत्याशी को मिला ‘लकी नंबर’ 786, फिर भी नहीं बची हार! वार्ड 6 में 1071 वोट से कांग्रेस के अजित सिंह चौधरी ने मारी बाजी