बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत मुहिम 24newsupdate उदयपुर। संभाग में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के तत्वावधान में 29 मार्च को सुबह 101 कन्याओं का पूजन होगा और शाम को एक शाम मां अम्बे व खाटु श्याम के नाम भजन संध्या होगी। संगठन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के उद्देश्य को लेकर कन्या पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसको लेेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश योगल व अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया।संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि यह आयोजन आयड मार्ग पर महासतिया चौराहे पर स्थित सत्यम् गार्डन में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा जिसमें सर्व समाज की 101 कन्याओं के पगलिये पूज कर उन्हें उपहार प्रदान किया जाएगा। इसके बाद महाआरती का आयोजन होगा।शाम को दरबार में माताजी व खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया जायेगा। महाआरती के साथ भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा तथा पुष्प वर्षा से भक्तों का स्वागत किया जाएगा। भजन संध्या में उदयपुर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका मधुबाला राव व रेलमगरा के पिन्टु सेन अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। उदयपुर के मुकेश पालीवाल मंच संचालन करेंगे।अधिकारियों को आमंत्रित कियागुरुवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश योगल व अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया। संस्थापक आकाश बागडी व जिलाध्यक्ष दीपक मेनारिया व अन्य पदाधिकारियों ने शहर के विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यूडी टेक्स का डंडा : 1,91करोड़ का टेक्स बकाया सूरजपोल पर 26 दुकानें, टाउन हॉल पर होटल कंचन सीज सांसद रावत ने उदयपुर से रात्रिकालीन हवाई सेवाएं व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रारंभ करने की मांग लोकसभा में कीनियम 377 के अधीन सूचना के तहत डॉ रावत ने उठाई मांग