24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। नगर में विद्युत विभाग के कर्मचारी द्वारा विद्युत कार्य करते समय 11 हजार केवी करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सांय करीब 5 – 6 बजे के बीच जुल्फिकार हुसैन उर्फ गुड्डू भाई उम्र 42 वर्ष निवासी विस्तार कॉलोनी निम्बाहेड़ा द्वारा दशहरा मैदान अंबानगर क्षेत्र में आवश्यक विद्युत कार्य किया जा रहा था इस दौरान 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से अचेत होकर नीचे घिर पड़ा, जिससे करंट के साथ उनके सर में गंभीर चोट आ गई। घटना के फौरन बाद घायल को स्थानीय निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से बाद उपचार के उदयपुर रेफर कर दिया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति निम्बाहेड़ा विद्युत विभाग में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधीन अस्थाई रूप से फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टिम (थ्त्ज्) के पद पर कार्यरत था। मृतक का उदयपुर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाया गया है सूत्रों के अनुसार मृतक व्यक्ति गरीब परिवार से होकर घर में अकेला कमाने वाला था। इस घटना से विद्युत विभाग सहित क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त है।
’विद्युत कार्य करने के दौरान 11 हजार केवी करंट लगने से कर्मचारी की मौत’

Advertisements
