24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख). वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा को राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा सीमेंट उद्योग श्रेणी में प्रतिष्ठित राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (RECA 2024) से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने वंडर सीमेंट के सहायक उपाध्यक्ष मदन मोहन माहेश्वरी एवं पीयूष जोशी सहित कम्पनी के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया की ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों हेतु जयपुर में आयोजित समारोह के दौरान राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अजिताभ शर्मा (आईएएस) द्वारा यह पुरस्कार वंडर सीमेंट को प्रदान किया गया।
युनिट हेड जैन ने यह अवाॅर्ड वंडर सीमेंट के सभी कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान कम्पनी द्वारा आधुनिकीकरण एवं नवाचारों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के प्रति किये गये उल्लेखनीय कार्यों का परिणाम है। इन प्रयासों से बिजली की खपत में कमी आई है, जो ऊर्जा संरक्षण, स्थिरता और संचालन उत्कृष्टता के प्रति वंडर सीमेंट की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह प्रगति ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कुशल प्रौद्योगिकियों को शामिल करने, आवश्यक संयंत्र उपकरणों को बेहतर करने, नई नियंत्रण प्रणालियों को स्थापित करने और ऊर्जा उपयोग की निरंतर देख-रेख से संभव हो पायी है। इन सभी प्रयासों से ऊर्जा की खपत कम हुई है और कंपनी का पर्यावरणीय प्रभाव भी न्यूनतम हुआ है।
वंडर सीमेंट राजस्थान सरकार के ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित!

Advertisements
