24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। भारतीय खान् ब्यूरो, अजमेर क्षेत्र के तत्वाधान में मनाये गये 36वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का पुरस्कार वितरण समारोह जोधपुर में आयोजित हुआ। जिसमें कंट्रोलर जनरल पंकज कुलश्रेष्ठ द्वारा वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन को ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंडर सीमेंट की यूनिट हेड नितिन जैन ने माइन डिजिटाइजेशन पर जोर देते हुए आगामी समय में खनिजों के महत्व तथा डिजिटाइजेशन के उपयोग को रेखांकित किया। कंट्रोलर जनरल पंकज कुलश्रेष्ठ ने देशभर के खनिज क्षेत्र से संबंधित अद्यतन जानकारी साझा की तथा आईबीएम द्वारा किए जा रहे नवाचारों से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम आईबीएम कंट्रोलर जनरल पंकज कुलश्रेष्ठ के मुख्य आतिथ्य एवं कंट्रोलर माइंस अभय अग्रवाल, रीजनल कंट्रोलर माइंस चंद्रेश बोहरा, वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर 37वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह कि मेज़बानी वंडर सीमेंट द्वारा की जाने हेतु अंबुजा सीमेंट के मैन्युफैक्चरिंग हेड चेतन रावल द्वारा वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन के नेतृत्व में सहायक उपाध्यक्ष (माइन्स) ओ. पी. राजपुरोहित को ध्वज सौंपा गया।
इस अवसर पर जैन ने समस्त अतिथियों का वंडर सीमेंट के माइन डिजिटाइजेशन (MINE EDGE) की थीम पर आयोजित प्रदर्शनी पर स्वागत कर अवलोकन भी करवाया। साथ ही लाइव प्रेजेन्टेशन के माध्यम से वंडर सीमेंट में संचालित माइन डिजिटाइजेशन (MINE EDGE) के कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। अवलोकन के पश्चात अतिथियों ने कम्पनी द्वारा खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण की दिशा में नवाचारों को शामिल करते हुए किये जा रहे समस्त कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में वंडर सीमेंट के महाप्रबन्धक (माइन्स) राजू जैन एवं महाप्रबन्धक (माइन्स) गिरीश श्रृंगी सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
36वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में वंडर सीमेंट ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित!

Advertisements
