Site icon 24 News Update

मुख्यमंत्री ने किया वडंर सीमेंट लि. को शिक्षा विभूषण पुरस्कार से सम्मानित !

Advertisements

वंडर सीमेंट राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 10वीं बार पुरस्कृत!

कविता पारख

24 News Upadte निंबाहेड़ा. वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा द्वारा *शिक्षा के क्षेत्र मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं राजकीय विद्यालयों आधारभूत विकास हेतु वर्ष 2024-25 में राशि 3.69 करोड़ रुपये द्वारा विभिन्न राजकीय विद्यालयों में करवाये गये उल्लेखनीय कार्यो हेतु वडंर सीमेंट लि. को राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में आयोजित‘‘ 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2025’’ में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डाॅ. प्रेम चंद्र शर्मा, शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार मदन दिलावर एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव कृष्ण कुणाल सिंह द्वारा ‘‘शिक्षा विभूषण’’ पुरस्कार से वंडर सीमेंट लि. सी.एस.आर. के  हेमेन्द्र सिंह झाला एवं राहुल व्यास को सम्मानित* किया गया।
इस अवसर पर *वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन ने बताया की आर. के. मार्बल ग्रुप की तरह ही वंडर सीमेंट लि. की भी पहली प्राथमिकता राजकीय विद्यालयों का आधारभूत विकास एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा रही हैं। वर्ष 2024-25 में कम्पनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत विकास के लिए निरन्तर तत्पर रहते हुए नीव इनेशिएटीव के अन्तर्गत परियोजना क्षेत्र के नजदीकी गांवों के समस्त राजकीय विद्यालयों के भौतिक परिवेश में सुधार हेतु राजकीय विद्यालयों में नवीनीकरण कार्य,कक्षा- कक्षों मय बरामदे का निर्माण, इंटरएक्टिव फ्लेट पैनल, कम्प्यूटर लेब की स्थापना, प्रार्थना स्थल, स्टेज, शौचालय युनिट, स्वागत द्वार निर्माण सहित राजकीय विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था के लिये फर्नीचर सेट भी उपलब्ध कराये गये है।* साथ ही वंडर सीमेंट रूरल डवलपमेंट सेंटर में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत *कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थीयों तथा सभी प्रतियोगी परीक्षा की  तैयारी करने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क कोचिंग सुविधा* एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
उल्लेखनीय है की शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये राज्य सरकार द्वारा *वंडर सीमेंट लि. को अब तक 10वीं बार राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह* से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें लगातार 4 बार शिक्षा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार ‘‘शिक्षा विभूषण’’ से राजस्थान सरकार ने कम्पनी का सम्मान किया। इस वर्ष कम्पनी की अनुशंषा पर *प्रमोद दशोरा ए.डी.पी.सी. चित्तौड़गढ़ , राजेंद्र शर्मा डी.ई.ई.ओ. चित्तौड़गढ़, श्रीमति कौशल्या शर्मा प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसा, दिलीप हिंगड़ पी.ई.ई.ओ. मंगरोल, जितेंद्र कुमार सोनी पी.ई.ई.ओ. भालुंडी,नन्द सिंह राणावत पी.ई.ई.ओ. अरनोदा, घनश्याम जोशी वरिष्ठ अध्यापक स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल निम्बाहेड़ा को प्रेरक सम्मान* भी समारोह में दिया गया। 

Exit mobile version