रिपोर्ट- राहुल पाटदार 24 News Update कानोड़. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो के जानकारी वार्ड नं. 15 पिंजारो का मोहल्ला आंगनवाड़ी में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट मनोज कुमार जाट ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर पीपलवास रोड पर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा और खेती में प्लांट से निर्मित खाद का उपयोग लिया जाएगा इससे जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छव रहेगा। सभी साफ सफाई स्वछता का पुरा ध्यान रखे जिससे मछर ,मक्खी न हो ओर बड़ी बीमारियों जैसे डेंगू ,मलेरिया से बचाव हो जाये अतः मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। सभी जने अपने घर का गीला एवं सूखा कचरा नगर पालिका गाड़ी में डालें एवं स्वच्छता में अपना योगदान करें। साथ बताया कि 18008439192 टोल फ्री नंबर पर फोन करके अपना सेफ्टीक टैंक खाली करवा सकते हैं कार्यक्रम में मंजू तंबोली, पुष्पा प्रजापत, भगवती देवी का सहयोग रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता: राजस्थान ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में पहुंचा ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2759 पदों पर आगे बढ़े चयनित अभ्यर्थी