Site icon 24 News Update

पिंजारो का मोहल्ला आंगनवाड़ी में महिलाओं को एफएसटीपी के फायदों और टोल फ्री नंबर की दी जानकारी

Advertisements

रिपोर्ट- राहुल पाटदार

24 News Update कानोड़. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो के जानकारी वार्ड नं. 15 पिंजारो का मोहल्ला आंगनवाड़ी में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट मनोज कुमार जाट ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर पीपलवास रोड पर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा और खेती में प्लांट से निर्मित खाद का उपयोग लिया जाएगा इससे जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छव रहेगा। सभी साफ सफाई स्वछता का पुरा ध्यान रखे जिससे मछर ,मक्खी न हो ओर बड़ी बीमारियों जैसे डेंगू ,मलेरिया से बचाव हो जाये अतः मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। सभी जने अपने घर का गीला एवं सूखा कचरा नगर पालिका गाड़ी में डालें एवं स्वच्छता में अपना योगदान करें। साथ बताया कि 18008439192 टोल फ्री नंबर पर फोन करके अपना सेफ्टीक टैंक खाली करवा सकते हैं कार्यक्रम में मंजू तंबोली, पुष्पा प्रजापत, भगवती देवी का सहयोग रहा।

Exit mobile version