Site icon 24 News Update

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आरयूआईडीपी परियोजना कार्य की जानकारी दी

Advertisements

24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा शहर में दिनांक 8 अक्टूबर को राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो के जानकारी महिला बाल विकास विभाग के परिसर में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट महेंद्र सिंह राणावत ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया की आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर जहाजपुर रोड पर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट किया जाएगा एवं उसकी खाद बनाई जाएगी। पहले जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छ रहेगा, साफ सफाई स्वछता का पुरा ध्यान रखे एवं उपस्थित महिलाओं को बताया कि गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग करे नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा गाड़ी में ही कचरे को डाले एवं साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें कार्यक्रम में नगर पालिका के अभियान प्रह्लाद गुलपारिया, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आईशा खान महिला पर्यवेक्षक पूजा मीणा संजू भील एवं शहर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कार्यक्रम मे सहभागिता निभाई ।

Exit mobile version