Advertisements
24 News Update उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में सिटी बस के अंदर महिला के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण संख्या 131/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 7 अप्रैल की है, जबकि रिपोर्ट 14 अप्रैल को सुबह दर्ज की गई। प्रार्थिया श्रीमती ज्योति पत्नी मुकेश कुमार, जाति गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी खारवा की कॅई, बलीचा बाईपास ने रिपोर्ट दी कि सिटी बस के अंदर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पहने हुए जेवरात निकाल लिए गए। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी हैड कांस्टेबल सज्जन सिंह को सौंपी गई है।

