Advertisements
24 News Update उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्टेशन इलाके से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण संख्या 134/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 13 अप्रैल को प्रातः करीब 6 बजे स्टेशन क्षेत्र की बताई गई है, रिपोर्ट 14 अप्रैल को रात 10:25 बजे दर्ज की गई। प्रार्थी ललित पुत्र गोपाल जी सोनी (39 वर्ष), निवासी 22 घाणेराव की घाटी ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल नेपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

