Site icon 24 News Update

घर से सोने के जेवरात चोरी का मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में घर से सोने के जेवरात चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण धारा 305(ए) के तहत दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 8 मार्च को बस्तीराम जी की बाड़ी क्षेत्र में हुई। परिवादी मेहफुजा पत्नी अब्बास अली अमरनाथवाला ने रिपोर्ट में बताया कि उनके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। मामले में अल्फिफिया पिता अब्बास अली अमरनाथवाला, निवासी जोगीवाड़ा का नाम सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट 16 अप्रैल को दर्ज की।
प्रकरण की जांच थाना धानमंडी के अधिकारी भीमराज (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version