Site icon 24 News Update

घासा क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Advertisements

24 News Update उदयपुर। घासा थाना पुलिस क्षेत्र में जहरीला पदार्थ सेवन करने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना सांगवा क्षेत्र की है, जहां महिला ने गेहूं में रखने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया।
पुलिस के अनुसार लालूराम डांगी ने रिपोर्ट दी कि मृतका ने घर में गेहूं में उपयोग होने वाली नशीली/जहरीली दवा खा ली थी। दवा सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं।
परिजनों द्वारा महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेमशंकर कर रहे हैं।

Exit mobile version