24 News Update बांसवाड़ा। निकाय चुनाव में करारी हार के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने बांसवाड़ा जिले में संगठन के स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी और सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश के बाद पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।पार्टी नेतृत्व ने चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की है। मोहनलाल रोत के मुताबिक चुनाव से पहले पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित स्तर पर काम नहीं हुआ। उन्होंने टिकट वितरण में भी खामियों की बात कही। इसके अलावा चुनाव प्रचार में कमी और संगठन के भीतर आपसी खींचतान को भी हार की बड़ी वजह माना गया।निकाय चुनाव में बांसवाड़ा जिले के तीनों स्थानीय निकायों में BAP अपना खाता तक नहीं खोल सकी। बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों में पार्टी ने 20 प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 19 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए। इसके बावजूद पार्टी को एक भी वार्ड में जीत नहीं मिली।इसी तरह कुशलगढ़ और परतापुर नगरपालिका में भी BAP ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे, लेकिन यहां भी पार्टी को सफलता नहीं मिली। तीनों निकायों में शून्य सीट मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरी जिला इकाई को हटाने का फैसला किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने चुनावी हार के पीछे भीतरघात और आपसी खींचतान को भी अहम कारण बताया है। ऐसे में संगठन के सभी पदाधिकारियों को हटाने के फैसले को पार्टी नेतृत्व की ओर से स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा: लोहे से लदा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार युवक की मौत; साथी गंभीर