24 News Update नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है। डब्ल्यूएफआई ने विनेश पर 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर रोक लगाते हुए अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।महासंघ की ओर से जारी 15 पन्नों के नोटिस में कहा गया है कि विनेश ने संन्यास से वापसी से पहले अनिवार्य छह महीने की सूचना नहीं दी, जो डब्ल्यूएफआई संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन है। महासंघ ने यह भी आरोप लगाया कि उनके व्यवहार से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा और राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी।डब्ल्यूएफआई ने विनेश से चार प्रमुख आरोपों पर जवाब मांगा है और पूछा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।विवाद की एक बड़ी वजह दिसंबर 2025 में बेंगलुरु में हुए डोप टेस्ट में अनुपस्थित रहना भी है। इस मामले में इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने 4 मई को विनेश को नोटिस जारी किया था।पेरिस ओलिंपिक 2024 में ओवरवेट पाए जाने के बाद डिसक्वालीफाई हुई विनेश ने तब कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन बाद में वापसी कर ली थी।इधर, कुछ दिन पहले ही विनेश ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर फिर गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा था कि गोंडा में आयोजित होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उनके लिए मानसिक रूप से कठिन होगा, क्योंकि वह खुद बृजभूषण के खिलाफ शिकायत करने वाली छह महिला पहलवानों में शामिल हैं और मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।विनेश ने यह भी कहा कि यदि प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation योगी कैबिनेट विस्तार कल, सपा के बागियों समेत 6 नए चेहरों की एंट्री तय पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ईडी की गिरफ्त में, 10 घंटे पूछताछ के बाद दिल्ली ले जाया गया