24 News Update उदयपुर। प्रदेश में सक्रिय हुए नए मौसम सिस्टम ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी कई जिलों को बारिश की चपेट में रखा। बीकानेर, जालोर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर और जयपुर सहित अनेक इलाकों में रुक-रुककर बरसात दर्ज की गई, जबकि कई स्थानों पर तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। उदयपुर में भी आज सुबह से मौसम हवाओं वाला बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी का दौर चला। दोपहर तक केवल एक-दो बार ही सूर्य के दर्शन हुए हैं। वहीं पूरे राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ली है और बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और हादसों ने हालात को चिंताजनक बना दिया है।

इस बदले मौसम का सबसे दर्दनाक असर जैसलमेर में देखने को मिला, जहां बारिश के दौरान टूटी हाईटेंशन लाइन ने दो युवकों की जान ले ली। सागड़ थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुबह सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
इधर, बेमौसम बारिश किसानों पर भी भारी पड़ रही है। बाड़मेर और जैसलमेर में जीरा और ईसबगोल की खड़ी और कटी फसलें खराब हो गई हैं। कई इलाकों में खेतों में पड़ी फसलें भीगकर खराब हो चुकी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग अब नुकसान का आकलन कर रहा है।
मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 9 डिग्री तक नीचे चला गया है, जिससे मार्च में ही सर्दी जैसा अहसास होने लगा है।
श्रीगंगानगर में सुबह तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं, जबकि सीकर के श्रीमाधोपुर में करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। भीलवाड़ा में बादलों की घेराबंदी के बीच तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह सिस्टम 20 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे थे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading