24 News Update उदयपुर। राजस्थान में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में जहां बारिश दर्ज की गई, वहीं बालोतरा, कोटा, अलवर और दौसा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई शहरों में तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे आंशिक राहत तो मिली, लेकिन दिन के समय तेज धूप और उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। अंधड़ बना जानलेवा: चूरू में बड़ा हादसाचूरू जिले के बीदासर कस्बे के रुपेली गांव में अंधड़ के कारण बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के चलते बिजली का तार टूटकर एक मकान की छत पर गिर गया। बुधवार सुबह जब घर के सदस्य कपड़े सुखा रहे थे, उसी दौरान तार में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से पोकरमल (53) और उनके बेटे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी चुन्नी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। धौलपुर में ट्रेन कोच में लगी आगधौलपुर रेलवे स्टेशन पर एक और घटना सामने आई, जहां दुर्ग से लुधियाना जा रही ट्रेन (15549) के जनरल कोच के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ब्रेक पैडल सिस्टम में आग लगी। हालांकि रेलवे स्टाफ की तत्परता से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जयपुर समेत कई शहरों में बारिश, बदला मौसम का मिजाजराजधानी जयपुर में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। रात से ही बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसी तरह अलवर, दौसा, कोटा और बालोतरा के कई इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। अलवर के ग्रामीण क्षेत्रों में ओलों की चादर बिछी नजर आई, वहीं कोटा के शहरी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। अजमेर में जारी लू का असरहालांकि अजमेर सहित कुछ जिलों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है। यहां दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे हैं, जिससे दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के काम पर भी असर पड़ा है। पर्यटन और जनजीवन पर असरजयपुर में बढ़ती गर्मी का असर पर्यटन पर भी देखने को मिल रहा है। आमेर क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। पर्यटक वाहनों के संचालक खाली बैठे नजर आए, वहीं सड़कें भी अपेक्षाकृत सूनी दिखाई दीं। आगे कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम का यह मिला-जुला मिजाज बना रहेगा। दिन में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ेगा, जबकि दोपहर बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation म्यूल अकाउंट गिरोह पर हिरणमगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई नताशा मीना, सेंट एंथोनीज़ स्कूल में खुशी की लहर