Site icon 24 News Update

सामने कौन है, हमें कोई चिंता नहीं”, वसुंधरा के बिना हमारा काम नहीं चलता : प्रदेशाध्यक्ष राठौड़

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, अंता। अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंता सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहाकृ “हमारे सामने कौन है, हमें इसकी कोई चिंता नहीं है। संगठन की बूथ लेवल तक मजबूत व्यवस्था है। हमारा संगठन एकमुखी है और पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं। हम यह चुनाव जीत रहे हैं।”
राठौड़ के साथ झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार का 18 महीने का कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय साबित हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर उन्होंने कहा- “वे नियमित मीटिंग ले रही हैं, उनके बिना हमारा काम चलता ही नहीं।”
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के “टेंपो लायक विधायक” वाले बयान पर पलटवार करते हुए राठौड़ ने कहाक “जब वे शिक्षा मंत्री थे, तब ट्रांसफर में रिश्वतखोरी की शिकायतें आम थीं। अगर वे कह दें कि बीजेपी सरकार बनेगी, तो उनकी दुकान आज ही बंद हो जाएगी।”
राठौड़ ने हंसी-ठिठोली में कहा कि राजनीति में भाग्य का बड़ा रोल होता है- “मुझे भी अचानक राज्यसभा भेज दिया गया और अचानक प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया।”
सांसद दुष्यंत सिंह ने भी क्षेत्र में भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए अंता सीट से पार्टी की जीत का दावा किया।
गौरतलब है कि अंता उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Exit mobile version