Site icon 24 News Update

राठौड़ ने संभाला प्रदेशाध्यक्ष का पदभार,,,वसुंधरा के चले शब्दबाण- सबको साथ लेकर चलना बहुत मुश्किल काम, इसमें कई लोग फेल भी हुए हैं!!!! पद का अहंकार हो तो कद कम हो जाता है!!!!!

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.जयपुर। आज जयपुर में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने पदभार संभाला। जयपुर एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई। मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में विधिवत पूजा-पाठ कर संतो ंके सान्निध्य में पदभार संभाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक तीर से कई शिकार किए। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा कि राठौड़ धैर्यवान हैं। यदि धैर्यवान नहीं होते तो इतने दिन तक पार्टी का हाथ बंटाने का काम नहीं करते। सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे। ये बहुत मुश्किल काम है, लेकिन इसमें कई लोग फेल भी हुए हैं। पद का अहंकार हो तो कद कम हो जाता है। राजनीति का दूसरा नाम उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति को इस दौर से गुजरना पड़ता है। जब व्यक्ति इस बारे में सोचता है तो तीन चीजें दिमाग में आती हैं। पद, कद और मद। पद और मद स्थाई नहीं है। यदि आप अच्छा काम करते हैं तो कद स्थायी बन जाता है। पद का यदि मद (अहंकार) हो जाता है तो यह कम हो जाता है। मेरे लिए सबसे बड़ा पद जनता का प्यार, जनता का विश्वास है। ये ऐसा पद है, जो आपसे कोई नहीं छीन सकता। वसुंधरा बोलीं, आगे चलकर किसी गुट की नहीं, संगठन की कामयाबी के लिए मिलजुलकर काम करेंगे। ये आसान नहीं है, बहुत मुश्किल है, न आपके लिए, न कार्यकर्ताओं के लिए। सब बड़े प्यारे हैं। दोनों मिलकर आगे के काम करें। पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने मदन राठौड़ काे मिठाई खिलाई। वहीं राठौड़ ने सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे काे अपने हाथ से मुंह मीठा कराया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि रमजान में जायरीनों को विशेष दर्जा मिलता है, लेकिन जब सावन में कावड़ियों को विशेष दर्जा मिले और उनकी पवित्रता बनी रहे तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। सभा स्थल पर मुख्य मंच के साइड में संतों के लिए भी मंच बनाया गया। संत समाज के मंच पर विधायक प्रतापपुरी, विधायक बाल्मुकुंदाचार्य और पूर्व सांसद सुमेधानंद को इस मंच पर जगह दी गई ।
इस बीच नाराजगी सामने आई, राठौड़ के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर गए मंत्रियों को सुरक्षा बलों ने रोक दिया। मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को सीआईएसफ ने अंदर नहीं जाने दिया। गर्ग नाराज होकर एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय रवाना हो गए। मंत्री जोराराम कुमावत को 20 मिनट के इंतजार के बाद प्रवेश मिला। कार्यालय जाते वक्त मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि मेरी ड्यूटी कार्यालय में है, इसलिए वहां जा रहा हूं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अगवानी करने पहुंचे। उनके अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी एयरपोर्ट पहुंचे थे।

आपको बता दें कि सुमेरपुर के राठौड़ जनसंघ से लेकर अब तक की भाजपा की सफलता की यात्रा के साक्षी रहे हैं। उनके आने से मूल ओबीसी कोटे के मजबूत होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। राठौड 2003 और 2013 में विधायक रहे।

Exit mobile version