Advertisements
24 न्यूज अपडेट. झाड़ोल। झाड़ोल पुलिस ने लंबे समय से फरार एक गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। झाड़ोल के एसीजेएम न्यायालय के प्रकरण संख्या 24/2018 (धारा 138 एनआई एक्ट) में फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी रमेश चंद्र (पुत्र सरदारा, निवासी शिवपुरा, थाना झाड़ोल, उदयपुर) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

