उदयपुर, 9 अप्रैल। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेक बाउंस के मामलों में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी विवेकसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फेलीराम मीणा ने अपनी टीम के साथ आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय, उदयपुर के दो अलग-अलग मामलों में जारी स्थायी वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए भंवरलाल पुत्र कान्हा निवासी अदकालिया थाना पानरवा तथा जसवंत कुमार पुत्र नाथुलाल उर्फ नाथूसिंह निवासी दमाणा थाना झाड़ोल को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही आरोपी चेक बाउंस के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम की अहम भूमिकाइस कार्रवाई में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम के सदस्यों—शंकरलाल, सतीशचंद्र, जीवनसिंह (विशेष भूमिका), ओमप्रकाश (विशेष भूमिका), सुखदेव, लक्ष्मीलाल और यशवंतसिंह—ने सक्रिय योगदान दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलेक्टर ने परखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत, एलिवेटेड रोड के लिए दिया गति, गुणवत्ता और समयबद्धता का मंत्र बिच्छू घाटी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर गैंग की खूनी रंजिश में गई युवक की जान