“वोट चोरी” संविधान को खत्म करने की साजिश, जनता अब यह समझने लगी है – फतह सिंह राठौड़
राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” पर की गई प्रेस वार्ता से संबंधित जानकारी उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं में प्रसारण कर दी गई।
24 News Update उदयपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” का खुलासा कर दिनांक 07 अगस्त,2025 को इंदिरा गांधी भवन, कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रेस वार्ता करी गई थी। जिसमें “वोट चोरी” के तरीकों का खुलासा किया गया था। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी को डिजिटल माध्यम से पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया गया।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि देश के संविधान के हिसाब से एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” पर करी गई प्रेस वार्ता में साफ-साफ दिखाया है कि अब ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ का कॉन्सेप्ट नहीं है। ऐसे में इन हालातों को देखते हुए देश में स्वस्थ्य लोकतंत्र की परिकल्पना कैसे करी जा सकती है? ऐसे में अब देश का हर मतदाता साफ़-सुथरी वोटर लिस्ट की मांग करता है।
इसीलिए आज सवीना स्थित सबसिटी सेंटर कांग्रेस कार्यालय में “वोट चोरी” के संबंध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा पिछले दिनों की गई प्रेसवार्ता से सम्बंधित जानकारी और “वोट चोरी” के तरीकों के संबंध में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। जिससे कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इन जानकारियों को अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं अपने-अपने क्षेत्र में जाकर आमजन को “वोट चोरी” रोकने के संबंध में जागरूक करेंगे।
राहुल गांधी द्वारा करी गई प्रेस वार्ता को दिखाई जाने के बाद मीडिया को अपना वक्तव्य देते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि “वोट चोरी” लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है, जिन्होंने भी ये अपराध किया है उन्हें माफ नही किया जाएगा। अब ये राजनीतिक लड़ाई नहीं है, ये देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है।संविधान को बचाने की लड़ाई है। “वोट चोरी” लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। “वोट चोरी” हमारे देश के लिए घातक है, हम इसे हर कीमत पर रोककर रहेंगे और अपने मताधिकार की रक्षा करेंगे।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि “वोट चोरी” संविधान को खत्म करने की साजिश है जिसे जनता अब समझने लगी है। देश के युवाओं को ये सच्चाई पता चल गई है। अब “वोट चोरी” करने वालों का छिपना मुश्किल है। यह लड़ाई लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा की है। “वोट चोरी” लोकतंत्र के खिलाफ है, लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा धोखा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर “वोट चोरी” के सारे सबूत दिए लेकिन आयोग विचार करने को तैयार नहीं है। पूरा देश समझ रहा है कि किसके दबाव में यह सब हो रहा है। महात्मा गांधी जी ने जिस तरह आजादी के लिए दांडी मार्च किया था, वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।
इस बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, सलूंबर विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव लक्ष्मी नारायण मेघवाल, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस महासचिव दिनेश दवे, सिद्धार्थ सोनी, नजमा मेवाफरोश, मदन सिंह बाबरवाल, हिदायतुल्ला, देवेंद्र माली, अमित श्रीवास्तव, भानु प्रताप गुर्जर, अमित सुहालका, चंद्रवीर गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, मयंक खमेसरा, श्याम सुंदर गुर्जर, दिनेश औदिच्य, महेंद्र डामोर, संदीप चौधरी, सुरेश सोलंकी, गोपाल सरपटा, मांगी लाल गुर्जर, लक्ष्मी लाल सोनी, अर्जुन सिंह चुंडावत, ओम प्रकाश डांगी, बसंत माथुर, बंसी लाल गवारिया सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.