मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने तुरंत भेजी टीम, कैलाश यादव सहित छह फायरमैन ने पेश की जीवदया की मिसाल उदयपुर। नवरात्रि के पावन दिनों में जब श्रद्धालु माता के दरबार में शीश झुकाकर पुण्य कमा रहे हैं, वहीं उदयपुर की फायर ब्रिगेड टीम ने एक बेजुबान की जान बचाकर इंसानियत और जीवदया का सच्चा धर्म निभाया। दो शोरूम के सामने करीब 40 फीट लंबी सीढ़ी के नीचे बनी संकरी नाली में फंसा कुत्ता 10 घंटे से अधिक समय तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा। दुकानदारों के प्रयास विफल होने पर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल टीम रवाना की। फायरमैनों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में एनिमल एड की टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। इस रेस्क्यू में फायरमैन कैलाश यादव, विजेंद्र जाट, नरेंद्र मेघवाल, सुरेश मीणा, पूरण सैनी और किरण कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई। स्थानीय दुकानदारों और सहयोग करने वाले लोगों ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए बेजुबान को बचाने के प्रयास किए। यह घटना बताती है कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि संकट में पड़े जीव की मदद करना भी सच्ची सेवा है। उदयपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने अपनी तत्परता, मेहनत और करुणा से मानवता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अन्तिम दिन जिला परिषद सदस्य हेतु 111 अभ्यर्थियों ने भरे 113 नामांकन, पंचायत समीति सदस्यों हेतु भी 272 अभ्यर्थियों ने किए 286 नामांकन संवीक्षा बुधवार को, नाम वापसी गुरुवार 3 बजे तक नाथद्वारा में ब्रेक फेल होने पर फुटपाथ पर चढ़ाया ट्रेलर, टला बड़ा हादसा— घाट सेक्शन में बेकाबू ट्रेलर, चालक की सूझबूझ से बची कई लोगों की जान