24 न्यूज अपडेट, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के आधुनिक युग के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की, जहां उन्होंने अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहते हुए फैंस और टीम का आभार जताया। कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक और 50 अर्धशतक के साथ 8,500 से अधिक रन बनाए हैं, जो उनकी अविस्मरणीय बल्लेबाजी का प्रमाण है।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रहा निराशाजनक प्रदर्शनहालिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में विराट का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। उन्होंने इस सीरीज में 9 पारियों में 190 रन बनाए, जिसमें एक नाबाद शतक शामिल था। उनका औसत मात्र 23.75 रहा और वे 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। यह उनके करियर के सबसे कठिन दौरों में से एक माना जा रहा है।पिछले 5 वर्षों में टेस्ट में संघर्षपिछले पांच वर्षों में विराट का टेस्ट औसत 35 से नीचे रहा है। उन्होंने इस दौरान 37 टेस्ट मैच खेले, लेकिन केवल 3 शतक ही लगा सके। इसके विपरीत, 2025 के IPL में उनका फॉर्म जबरदस्त रहा, जहां उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए। इससे पहले 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास लिया था।कप्तानी में नए मानक स्थापितविराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शुमार है। उन्होंने 2015 से 2022 तक भारतीय टीम की कप्तानी की और घरेलू मैदान पर 11 में से सभी 11 टेस्ट सीरीज जीतीं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से अलग खड़ा करता है। कोहली की आक्रामक कप्तानी और अटैकिंग फील्ड प्लेसमेंट ने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।सात दोहरे शतक का रिकॉर्डएक बल्लेबाज के रूप में भी कोहली ने अपनी कप्तानी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 दोहरे शतक लगाए, जो किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। 2018 में इंग्लैंड में शतक लगाकर उन्होंने अपने 2014 के खराब दौरे का बदला लिया और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में अपना नाम पुख्ता किया।संन्यास की अटकलें और BCCI से चर्चासूत्रों के अनुसार, कोहली ने पहले ही BCCI को अपने संन्यास के फैसले की जानकारी दे दी थी, लेकिन बोर्ड ने उन्हें अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था। बावजूद इसके, विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक युग को अलविदा कहने का कठिन निर्णय लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन सिंदूर का IPL पर कोई असर नहीं, 25 मई को कोलकाता में होगा फाइनल शुभमन गिल बने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान: पंत उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम घोषित; करुण नायर और शार्दुल ठाकुर की वापसी