Site icon 24 News Update

विहार सेवा ग्रुप निंबाहेड़ा की 400 विहार की ऐतिहासिक उपलब्धि, दिवाकर भवन में सामूहिक आराधना का आयोजन संपन्न

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)विहार सेवा ग्रुप निंबाहेड़ा के लिए यह दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा, जब प.पूज्य आचार्य श्री निपुणरत्नसूरीश्वर जी म.सा. (ठाणादृ5) का 400 वाँ विहार सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह पावन विहार लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पामेचा फार्म हाउस से दिवाकर भवन तक संपन्न हुआ। विहार के दौरान संपूर्ण मार्ग पर श्रद्धा, भक्ति एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण बना रहा।
विहार के पश्चात दिवाकर भवन में मुनि श्री निराग रत्न विजय जी म.सा. के पावन सान्निध्य में सामूहिक सामयिक एवं नवकार मंत्र जाप की आराधना आयोजित की गई। बड़ी संख्या में श्रावक – श्राविकाओं ने इस आराधना में सहभागी बनकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इस धार्मिक आयोजन एवं प्रभावना के लाभार्थी लोकेश कुमार मेहुल कुमार राठौड़ परिवार रहे। लाभार्थी परिवार द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं, साधर्मीजन एवं विहार सेवा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पैदल विहार सेवकों एवं वाहन सारथियों द्वारा दी गई सेवाओं की विशेष सराहना की गई। विहार सेवा ग्रुप निंबाहेड़ा एवं सकल जैन श्री संघ निंबाहेड़ा ने सभी सेवाभावी श्रावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version