Site icon 24 News Update

जैन साधु संत विहार समिति निंबाहेड़ा का एक दल मुंबई विहार सम्मेलन के लिए रवाना

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। शनिवार साधु संत विहार सेवा समिति निंबाहेड़ा का एक 11 सदस्यीय दल मुंबई सांताक्रुज में हों रहे दो दिवसीय 12 वें अखिल भारतीय विहार सम्मेलन जिसमे आचार्य श्री मद विजय अक्षयबोधि सुरीश्वर जी म.सा. और आचार्य श्री मद विजय महाबोधि सुरीश्वर जी म.सा. की शुभ निश्रा में विलेपार्ले विहार सेवा समिति और मुम्बई विहार सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित विहार सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज 11 बजे निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ।
विहार समिति निंबाहेड़ा सदस्य संजय सिंघवी के अनुसार भाग लेने वाले सदस्यों में तख़त सिंह सिंघवी, मुकेशकुमार नागोरी, दिलीपकुमार नागोरी, दिलीप पारख़,अजीत डांगी, अतुल बोडाना, यशवंत चपलोत, सुमित बोडाना, प्रीतेश धींग, वेंकी बोडाना शामिल रहे।

Exit mobile version