प्रो. मंजु मांडोत संभालेंगी कुलपति का पदभार 24 News update उदयपुर, 22 अगस्त। राजस्थान विद्यापीठ के कार्यवाहक कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर द्वारा 14 अगस्त को जारी आदेश के तहत प्रो. सारंगदेवोत को कार्यवाहक कुलपति के पद से पदमुक्त किया गया था। इस आदेश को प्रो. सारंगदेवोत ने जोधपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई 20 एवं 21 अगस्त को हुई। सुनवाई के दौरान विद्यापीठ की ओर से यूजीसी के नियमों, संस्था के नियमों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा गया। विद्यार्थियों एवं संस्था के हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। इसी सहमति के तहत प्रो. सारंगदेवोत ने 21 अगस्त को न्यायालय के समक्ष इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया, जिसे 15 अगस्त 2026 से प्रभावी माना गया है। वहीं 16 अगस्त 2026 से प्रो. मंजु मांडोत की कुलपति पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि मानी जाएगी। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद न्यायालय ने प्रकरण का निस्तारण कर दिया। सहमति की सूचना मिलते ही विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं एवं हितैषियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर को बधाई दी। जोधपुर से उदयपुर पहुंचने पर गुर्जर का कार्यकर्ताओं ने माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने निष्ठा और ईमानदारी के साथ संस्था के प्रति अपना दायित्व निभाया है। अब सभी को मिलकर राजस्थान विद्यापीठ को और ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कुलपति प्रो. मंजु मांडोत ने कहा कि राजस्थान विद्यापीठ कार्यकर्ताओं की संस्था है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण एवं सहयोग के बल पर ही विद्यापीठ ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि संस्था की गरिमा और प्रतिष्ठा को और मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. प्रकाश धाकड, डॉ. हीना खान, डॉ’. मीता चौधरी, प्रवीण गुर्जर, डॉ. मुर्तजा, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. चन्द्रेश छतलानी, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, जितेन्द्र सिंह चौहान, डॉ.दिलिप सिंह चौहान, आरीफ मोहम्मद, डॉ. आशीष नंदवाना, उमराव सिंह राणावत, भगवतीलाल श्रीमाली, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. भारत सिंह देवडा, रमेश प्रजापत, लहरनाथ योगी, मुर्तजाअली, शाहदाब, डॉ. प्रतीक जांगीण, कैलाश, अशोक सहित कार्यकर्ताओं ने गुर्जर का माला, उपरणा पहना कर सम्मान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जोगपोल मंडी के नाल उदयपुर स्थित सगस जी बावजी के जन्मोत्सव पर भक्तों की दर्शनों के लिए लगी लंबी कतार 8 सफल सर्जरी के साथ पारस हेल्थ उदयपुर में कार्डियक सर्जरी सेवाओं का हुआ शुभारंभ