Site icon 24 News Update

स्वराज नगर माछला मगरा से गाड़ी चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस के सूरजपोल थाना क्षेत्र में खड़ी वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 149/2026 धारा 303(2) बीएनएसएस के तहत दर्ज मामले में परिवादी हर्षित सिंह डोडिया (20) पुत्र शंभूसिंह डोडिया, निवासी गली नं. 6, पिपली चौक, गारियावास (थाना हिरणमगरी) ने रिपोर्ट दी कि उसने 16 अप्रैल की रात करीब 10 बजे अपनी गाड़ी स्वराज नगर, माछला मगरा क्षेत्र में खड़ी की थी। सुबह करीब 6 बजे देखने पर गाड़ी मौके से गायब मिली।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हैड कांस्टेबल गणेशलाल द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version