Site icon 24 News Update

धार स्कूल में भारतीय भाषा समर केम्प विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार डाइट के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में 7 दिवसीय भारतीय भाषा समर केम्प का आयोजन किया जा रहा है।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सुथार ने बताया कि भारतीय भाषा समर केम्प के चौथे दिन में दी गई गतिविधि के अंतर्गत स्थानीय व्यंजनों, मसालों, सब्जियों, फलों और पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी विद्यार्थियों दी जानी थी जिसके तहत रेखा जॉन अध्यापिका द्वारा छात्रों के साथ मिलकर गतिविधि के अनुसार सूची बनाई गई और केरेला राज्य की प्रमुख पाक शैली में पालाप्पम को विद्यार्थियों के समक्ष ही बनाकर विधिपूर्वक बताया गया तथा उनको खिलाया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रत्यक्ष पालाप्पम बनाना देखना अपने आपमे एक अदभुत अनुभव था।
प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण सुथार ने बताया कि इस समर कैम्प के साथ ही विद्यार्थियों को 14 जून को रक्तदान दिवस पर रक्त दान के महत्व और एज़के प्रभाव के बारे में बताया और शहर के कलाकार और शिक्षक हेमन्त जोशी और नीलोफर मुनीर ने रक्तदान पर क्राफ्ट शीट पर पतंग आदि क्राफ्ट बनवाये गए और साथ ही रजत मेघनानी द्वारा स्टोरी टेलिंग और सुरेश पालीवाल सुकृपा फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण जागरूकता हेतु विद्यार्थियों के द्वारा पक्षियों के लिए घरोंदे बनवाकर वितरित किये गए और पर्यावरण के बारे में ओर एक पेड़ माँ के नाम पर विशेष जानकारी प्रदान की ओर पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय के प्रेमशंकर गँवारिया, सरदारसिंह देवड़ा आदि मौजूद थे तथा रेखा टाक द्वारा धन्यवाद दिया गया ।

Exit mobile version