Advertisements
कविता पारख
24 News Update निम्बाहेडा। राउमाविद्यालय लसड़ावन में चल रहे समर केम्प और समाज उपयोगी उत्पादन कार्य शिविर का अवलोकन विधायक प्रतिनिधि राजेश जैन,भावेश बम,राहुल टॉक,सज्जनसिंह राव आदि ने अवलोकन करके विद्यार्थियों से शिविर में उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।विद्यार्थियों ने गमले में सजावटी पौधे भी लगाए।अतिथियों ने बालकों द्वारा बनाई गई फूलों की क्यारियां,गमले,पौधे,पेशाबघर एवं भोजन,नाश्ते का अवलोकन किया एवं किए गए कार्य की प्रशंसा की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश जैन द्वारा काली मिट्टी एवं 50 छायादार एवं सजावटी पौधे दिलवाने के लिए आश्वासन दिया।शिविर प्रभारी राधेश्याम धाकड़ एवं सह प्रभारी कांतिलाल लखारा पंचायत शिक्षक जयमल सनाढ्य,मधुबाला वीरवाल,वीर सिंह सहित कक्षा 12 के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

