Site icon 24 News Update

एक साथ गूंजा “वंदे मातरम्” — मावली और खेमली ब्लॉक के विद्यालयों ने रचा रिकॉर्ड

Advertisements

24 News Update मावली। मावली व खेमली ब्लॉक के सभी विद्यालयों और कार्यालयों में आज सुबह एक साथ “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। 150 वर्ष पूर्व बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा रचित इस गीत को स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा के रूप में याद करते हुए यह आयोजन हुआ। संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने एक साथ राष्ट्रगीत गाकर एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया।
स्थानीय ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली में भी सुबह 10:15 बजे वंदे मातरम् का गायन किया गया और इसकी ऑनलाइन सूचना शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज की गई।
इस कार्यक्रम में मावली ब्लॉक के साथ-साथ जावड़, चंदेसरा, भीमल, बोयणा, खरताणा, मावली गाँव, मोरठ, माणकावास, चंगेड़ी, थामला, लोपड़ा, आमली, गडवाड़ा, कालबेलिया बस्ती, पलाना कला, घासा, नान्दवेल, विजनवास, सिंधु, रख्यावल, तुलसीदास जी की सराय, डबोक, सांगवा, प्रकाशपुरा, मोतीखेड़ा, नऊवा, सालेरा कला, फलीचड़ा, नाहरमंगरा, आसना, वासनी कला, वारणी, मांगथला और नूरड़ा सहित अनेक विद्यालयों की सहभागिता रही।

Exit mobile version