24 News Update उदयपुर। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 नववर्ष के अवसर पर शहर में सांस्कृतिक और शारीरिक प्रशिक्षण की झलक एक साथ देखने को मिली। वंदे मातरम कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा 19 मार्च 2026 को रैली एवं मार्शल आर्ट प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित जैन मंदिर परिसर से हुई। रैली सेक्टर-3, 4 और 5 के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च करते हुए भारतीय मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया।आयोजन में समाजसेवी अतुल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।रैली के समापन पर अकादमी के संस्थापक किशन वंदे ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने दैनिक जीवन में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को महत्व देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा के प्रति सक्रिय रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन प्राचीन भारतीय नि:युद्ध कला के प्रदर्शन तथा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों के साथ हुआ। आयोजन में प्रशिक्षुओं के कौशल और अनुशासन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंदे भारत एक्सप्रेस का शामलाजी रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव उदयपुर निवासी बीमा अधिकारी ने जयपुर में की आत्महत्या