24 News Update उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस (उदयपुर सिटी–असारवा–उदयपुर सिटी) का शामलाजी रोड स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक लागू रहेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 26963 उदयपुर सिटी–असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस 23 मार्च 2026 से शामलाजी रोड स्टेशन पर सुबह 08:28 बजे पहुंचेगी और 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 26964 असारवा–उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 22 मार्च 2026 से शाम 07:18 बजे आगमन तथा 07:20 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे के अनुसार, यह ठहराव यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक रूप से दिया गया है, जिसकी समीक्षा बाद में की जाएगी। जानकारी मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर द्वारा जारी की गई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading