24 News Update उदयपुर। द्वितीय ओपन नेशनल कराटे लीग 2026 (नेशनल कराटे चैंपियनशिप) का आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को बांसवाड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में उदयपुर की वंदे मातरम कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 पदक जीतकर ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया और प्रतिष्ठित “बिग ट्रॉफी अवार्ड” अपने नाम किया।अकादमी के 38 खिलाड़ियों ने कुमिते स्पर्धा में उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 18 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर मेवाड़ का गौरव बढ़ाया। महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शनमहिला खिलाड़ियों में यलिनी शाकद्विपी, भव्या जैन, याशी पंवार और तन्वी कसोटा ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। वहीं यशस्वी पारीक, रियांशी वया, देवांशी कुमावत, हविशा उपाध्याय, नित्या कालानी, शानवी मोगरा और चयांशी जैन ने रजत पदक प्राप्त किए। नैना कुमावत और रिद्धि पोरवाल ने कांस्य पदक जीतकर टीम के खाते में महत्वपूर्ण अंक जोड़े। पुरुष वर्ग में दमदार प्रदर्शनइस नेशनल कराटे चैंपियनशिप में वंदे मातरम कमांडो मार्शल आर्ट अकैडमी ने नेशनल कराटे टूर्नामेंट की प्रथम बिग ट्रॉफी अवार्ड जीत कर पूरे मेवाड़ उदयपुर का गौरव बढ़ाया। वंदे मातरम कमांडो कराते टीम में मेडल जीतने वाले मुख्य रूप से महिला वर्ग में यलिनी शाकद्विपी स्वर्ण, पदक भव्या जैन स्वर्ण पदक, याशी पवांर स्वर्ण पदक, तन्वी कसोटा स्वर्ण पदक, यशस्वी पारीक रजत पदक, रियांशी वया रजत पदक, देवांशी कुमावत रजत पदक, हविशा उपाध्याय रजत पदक, नित्या कालानी रजत पदक, शानवी मोगरा रजत पदक,चयांशी जैन रजत पदक, नैना कुमावत कांस्य पदक, रिद्धि पोरवाल कांस्य पदक और पुरुष वर्ग में मेडल जीतने वाले भविष्य राज सोनवाल स्वर्णपदक,संयम जैन स्वर्ण पदक, आयुष पटेल स्वर्ण पदक, गीतांश जैन स्वर्ण पदक,पार्थ कालानी स्वर्ण पदक, राजवीर जोशी रजत पदक,यक्षित रजत पदक, गौरांश गुप्ता रजत पदक, भव्यांश जैन रजत पदक, युग पानेरी रजत पदक, गौरांश शर्मा रजत पदक, मुक्तांश बोकड़िया रजत पदक, महंत रजत पदक, युवराज डांगी रजत पदक, आयुष मिश्रा रजत पदक, अभिषेक रैदास कांस्य पदक, मनन चौबीसा कांस्य पदक, मनवीर मेघवाल कांस्य पदक, हरदयांश पवांर कांस्य पदक,हैत्विक सोनी कांस्य पदक, आरुल शर्मा कांस्य पदक, युवराज नाथ कांस्य पदक इस तरह 9 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक 9 कांस्य पदक कल 36 पदक जीतकर कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ऑल ओवर प्रथम स्थान बिग ट्रॉफी अवार्ड जीत कर कीर्तिमान बनाया।प्रशिक्षण और नेतृत्वटीम का प्रशिक्षण सैन्साई भविष्य सोनवाल और सैन्साई मनस्वी सोनवाल के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि टीम मैनेजर के रूप में यश त्रिवेदी ने जिम्मेदारी निभाई। अकादमी का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन संस्थापक एवं निदेशक किशन वन्दे द्वारा किया गया, जो जिला कराटे एसोसिएशन उदयपुर के चेयरमैन, नामचाकू एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के महासचिव तथा राजस्थान सामुराई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट भी हैं। मेवाड़ के लिए गौरव का क्षणइस उपलब्धि के साथ वंदे मातरम कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की, बल्कि उदयपुर और पूरे मेवाड़ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम वर्क की व्यापक सराहना की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घर में घुसकर तलवार-चाकू से हमला, दो भाई गंभीर घायल, मुखबिरी के शक में पड़ोसियों ने किया हमला; मां भी चोटिल, आरोपी फरार “ऑपरेशन त्रिनेत्र” में बड़ी कार्रवाई: 442 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार, रणकपुर घाट में नाकाबंदी तोड़कर भागे आरोपी; 85 लाख की मादक सामग्री व स्कॉर्पियो बरामद